Welcome To
Jwala Devi Saraswati Vidya Mandir Inter College
स्वतंत्र भारत में संस्कृति एवं राष्ट्र हित के चिंतन को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना जुलाई 2009 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह उपाख्य पूज्य रज्जू भईया की माँ ज्वाला देवी की स्मृति में रज्जू भईया शिक्षा प्रसार समिति द्वारा की गई। अपने स्थापना काल से ही विद्यालय में बहुआयामी प्रगति करते हुए महानगर के शिक्षा क्षेत्र में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है।
विद्यालय हिन्दी माध्यम का प्रयाग महानगर में उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में जाना जाता है। यह विद्यालय परम पावनी माँ भागीरथी के सुरम्य तट पर स्थित है।